सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
03-May-2024 08:36 PM
By First Bihar
MUNGER: दुल्हन के हाथों से अभी मेहंदी भी छूटी नहीं थी कि सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दूल्हन और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही नई नवेली दुल्हन काफी सदमे में है उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शादी के 12 दिन बाद दूल्हे की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है।
दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मुगल बाजार निवासी 24 वर्षीय निगम आदर्श की मौत शादी के 12 दिन बाद हो गई। निगम आदर्श की शादी पिछले माह अप्रैल के 18 अप्रैल को जमुई जिला के रहने वाली रिक्कू कुमारी से हुई थी। 20 अप्रैल को रिशेप्सन था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। शादी के महज 5 दिन बाद 23 अप्रैल को दूल्हा निगम आदर्श अपने चचेरे भाई पवन के साथ बाइक से जा रहा था तभी पेट्रोल पंप के पास एनएच 80 पर सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से सीधी टक्कर हो गयी।
जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों भाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को पटना के मेदांता हॉस्पिटल ले गये जहां गुरुवार की रात निगम आदर्श की इलाज के दौरान हो गई जबकि पवन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। निगम आदर्श की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
परिजनों का और नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। निगम आदर्श जहां घर का एकलौता पुत्र था वही शादी के तुरंत बाद ही पति की मौत से नई नवेली दुल्हन रिक्कू कुमारी बदहवास है। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना से शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गयी है। इस घटना से दोनों परिवार के लोग काफी सदमें में हैं। वही इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं।