BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल
23-Aug-2021 07:53 PM
NAWADA: शादी का झांसा देकर नवादा में एक युवक ने नाबालिग के साथ एक साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता उसके जुर्मों को सहती रही लेकिन आखिरकार युवक ने वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल करने के बाद अब वह पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
युवक की हरकतों से परेशान होकर जब पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने नगर थाना पहुंची तब पुलिस ने उसका आवेदन तक नहीं लिया। जिसके बाद पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंच गयी और न्याय की गुहार लगायी। पीड़िता ने बताया कि सूरज नाम के शख्स की हरकतों से परेशान होकर उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई है।
घरवालों द्वारा शादी कर लेने की बात कही गयी है। जब सूरज से शादी के लिए बात किया तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अब वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। अपनी शिकायत दर्ज कराने जब वह थाने गयी तब उसका आवेदन तक नहीं लिया गया। थक हार कर अब वो एसपी साहब से न्याय की गुहार लगाने आई है। उसे पूरा विश्वास है कि एसपी साहब उसकी बातों को सुनेंगे और उसे न्याय मिल सकेगा।
घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले मोबाइल पर सूरज के साथ बातचीत शुरू हुई। जिसके बाद मिलने के लिए उसने बुलाया जब वह मिलने गयी तब उसने बताया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उसके बगैर वह जिन्दा नहीं रह सकता। बात बात पर साथ जीने और मरने की कसमें खाता था।
सूरज की बातों पर वह पूरी तरह से विश्वास करने लगी जिसका फायदा सूरज ने उठाया। दोनों काफी करीब आने लगे। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध भी बने। जब सूरज के घर वाले नहीं होते थे तो वह घर भी बुलाया करता था। इस दौरान उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया और अब उसने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया है।
जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तब परिजन सूरज से शादी करने की बात करने लगे। लेकिन सूरज इसे लेकर तैयार नहीं है। अब तो वह परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पूरे मामले पर महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिवार ने संपर्क नहीं किया है। जबकि पीड़िता का कहना है कि पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। बहलहाल पीड़िता को पूरा विश्वास है कि एसपी साहब उसकी फरियाद सुनेंगे और उसे न्याय मिल सकेगा।