बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
07-Jan-2021 11:48 AM
KISHANGANJ : किशनगंज में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती को पहले आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया. पीड़िता इस मामले के बाद न्याय की गुहा लगाने महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाया.
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पीड़िता ने दिघलबैंक के करेलाबाड़ी गांव निवासी मो. अनवर को नामजद किया है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनवर ने 3 जनवरी को उसका रेप किया था. शोर मचाने के बाद जब पीड़िता के परिजन वहां पहुंचे तो अनवर वहां से भाग निकला. मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई लेकिन अनवर और उसके परिजनों ने पंचायत के फैसले को मानने से इंकार कर दिया.
पंचायत में जब न्याय नहीं मिला तो पीड़िता महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा भी किया है.