जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
12-May-2023 01:35 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। बहन की शादी का कार्ड बांटने घर से निकले भाई और उसके जीजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा ओवरब्रिज के पास की है।
मृतकों की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी अनिल कुमार और जीमांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के के रहने वाले अजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 21 मई को अनिल की बहन की शादी होने वाली थी। गुरुवार को अनिल अपने बड़े बहनोई के साथ बाइक पर सवार होकर कुशीनगर के तमकुही अपनी बुआ के घर शादी का कार्ड देने जा रहा था।
इसी दौरान भठवा ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक हादसे की शिकार हो गई। दोनों एनएच 27 पर गंभीर हालत में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान दोनों जीजा और साले की मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों के दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।