मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
01-Sep-2022 11:59 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : देश में बढ़ती आबादी के खिलाफ एक तरफ जहां बीजेपी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग कर रही है तो वहीं दूसरी ओर बिहार में जेडीयू के नेता जनसंख्या बढ़ाने वाले लोगों का खुलकर समर्थन कर रहे है। जेडीयू के नेता इसे वोट अपने बैंक के तौर पर देखते हैं। जेडीयू कोटे से बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढी में एक सभा के दौरान 13 बच्चे पैदा करने के लिए शिवहर के पूर्व विधायक की जमकर तारिफ की। इस दौरान उन्होंने शब्दों की मर्यादा को तोड़ते हुए यहां तक कह दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक पूर्व विधायक हमारे 20 से 25 वोटर तो पैदा कर ही देंगे। इस दौरान मंच पर कई महिला नेता भी मौजूद थी।
दरअसल, बिहार विधान परिषद का सभापति बनने के बाद सीतामढ़ी में देवेश चंद्र ठाकुर के स्वागत में बुधवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए देवेश चंद्र ठाकुर शब्दों की मर्यादा लांघ गए। इस दौरान उन्होंने 13 बच्चे पैदा करने के लिए शिवहर के पूर्व जेडीयू विधायक सरफुद्दीन की खूब प्रशंसा की। उन्होंने 13 बच्चों के पिता पूर्व जेडीयू विधायक सरफुद्दीन को जिंदादिल इंसान बताया।
इतना ही नहीं सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि पूर्व विधायक का उत्साह देखकर लगता है कि 14वां भी जल्द ही आ आएगा। सभापति यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक पूर्व विधायक सरफुद्दीन हमारे 20 से 25 वोटर्स तो पैदा कर ही देंगे। इस दौरान जेडीयू के पूर्व विधायक सरफुद्दीन समेत मंच पर मौजूद अन्य नेता जोरदार ठहाका लगाते दिखे। मंच पर कई महिला नेता भी इस दौरान मौजूद थी।