Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप
24-Jul-2024 02:58 PM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। फ़िलहाल, पहली सुचना के मुताबिक इस घटना में लगभग एक दर्जन के आसपास लोगों के घायल होने की खबर है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्राणपुर थानक्षेत्र के बभनी गांव में एक शादी समारोह में काफी लोग इकट्ठा हुए थे। तभी घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद इस शादी समारोह में आए एक परिवार की महिला, पुरुष और बच्चे सहित एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें आनन -फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया है।
वहीं, इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल यह सुचना हासिल नहीं हुई है कि यह गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह क्या रही है। इस घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इस साथ ही यह जानकारी भी ली जा रही है कि इस घटना में कितना नुकसान हुआ है। इसके साथ ही परिवार के बाकी लोगों की हालत क्या है ?