Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान
20-Jan-2024 10:33 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक विवाहिता की लाश कुएं से मिली है। इसके बाद मृतक के परिजनों का कहना है कि महिला के साथ गलत काम को अंजाम देकर मौत के घाट उतार दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के एकगांव के खंधा स्थित कुएं से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस एक विवाहिता की लाश बरामद की। यह मृतक महिला पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही थी। जहां उसकी लाश मिली। यह पिछले दो दिनों से गायब थी। जिसे लेकर परिजनों ने काफी खोजबीन की थी और मामला पुलिस के पास भी पंहुचा थ। इसके बाद अब इस महिला का शव गांव के ही खेत के कुआं से मिला है ।
वहीं, महिला का शव मिलने के बाद परिजन दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार, थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मौत को संदिग्ध मानते हुए दुष्कर्म की घटना से इंकार कर रही है। मृतका के पिता और भाई ने बताया कि तीन दिन पहले विवाहिता बेटी, गाय को चारा देने गई थी। उसी दौरान लापता हो गई। खोजबीन में उसका पता नहीं चला। शुक्रवार शुक्रवार की शाम उसका शव गांव के खंदा स्थित कुआं से बरामद हुआ। उनका आरोप है की इसे अगवा कर इसके साथ दुष्कर्म कर इसकी हत्या किया है।
उधर, इसके पूर्व 27 अक्टूबर को 17 वर्षीय भाई का अपहरण हुआ था। जिसका भी सुराग आज तक नही मिला। परिवार के लोगो का आरोप है कि गांव के लोगो ने दोनों घटना को अंजाम दिया है। करायपरसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की महिला की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है।