ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, विदेश से कॉल गर्ल बुलाकर सजाई जाती थी 'जिस्म की मंडी'

14-Feb-2020 08:30 AM

DESK: पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देह व्यापार का धंधा चलाने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी पहचान बदलकर जिस्मफरोशी का धंधा करते थे. विदेश से लड़कियां बुलाकर दलाल कस्टमर्स से मुंहमांगे पैसे वसूलते थे.  


इंदौर में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर रहने वाले तीन बांग्‍लादेशी युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. आरोपी पहचान बदलकर ना सिर्फ इंदौर में रह रहे थे बल्कि देह व्यापार और नकली नोट का धंधा भी चला रहे थे. इस गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन बांग्‍लादेशी समेत छह लोगों को धर दबोचा है. दरअसल अपहरण के एक मामले में पुलिसे ने कुछ दिन पहले 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया था. जब पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तो उनके होश उड़ गए. 


गिरफ्तार चार आरोपियों में से तीन बांग्लादेश के रहने वाले हैं. आरोपियों में से महिला और पुरुष का मुंबई में सम्पर्क था. ये महिलाएं देह व्यापार के नेटवर्क से जुड़ी थी. कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद ये इंदौर आ गईं. मरीमाता इलाके में एक कंप्यूटर ऑपरेटर से सम्पर्क करके फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर इन्होंने अपनी पहचान बदल ली. साथ ही अपने नकली नाम से पासपोर्ट बनवा लिया और इंदौर में रहकर देह व्यापार का धंधा चलाने लगी.पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सेक्स रैकेट चलाने वाले दलाल अपने कस्टमर्स के लिए बांग्लादेश से कॉल गर्ल बुलाते थे. दलाल ग्राहकों से मुंहमांगी कीमत लेकर लड़कियों का सौदा करते थे. फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है.