शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
24-Dec-2022 06:35 PM
PATNA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का आज 55वां जन्मदिन है। पप्पू यादव के जन्मदिन को जाप ने प्रदेशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने पटना के बांस घाट स्थित टमटम पड़ाव पहुंच कर रिक्शा चालकों के साथ-साथ हजारों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों के बीच मिठाइयां भी बांटी।
इस मौके पर राजू दानवीर ने पप्पू यादव को गरीब गुरबों का मसीहा बताया और कहा कि आज बिहार ही नहीं पूरा देश जानता है कि जब जब किसी भी जरूरतमंद को मदद की जरूरत होती है, तब उनकी एकमात्र उम्मीद पप्पू यादव ही होते हैं। दानवीर ने बताया कि पप्पू यादव का जन्मदिन आज बिहारभर में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया है।
उन्होंने कहा कि छपरा में शराबबंदी से हुए सैकड़ों मौत, कटिहार नरसंहार की घटना और बेटियों पर लगातार हो रहे अत्याचार की घटना के बाद यह निर्णय लिया गया था कि पप्पू यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाए। जिसके तहत आज हजारों जरूरतमंद लोगों और रिक्शा चालकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसके साथ ही पार्टी के युवा साथियों ने सरकारी अस्पतालों में और रेड क्रॉस में दुनिया का सबसे महान दान रक्तदान भी किया जो किसी की जिंदगी के लिए वरदान साबित होगा।
राजू दानवीर ने कहा कि पटना का पानी हो या कोसी की बाढ़, मगध का सुखाड़, चमकी बुखार, शराब का कहर, अपराधियों की दहशत, बेटियों पर अत्याचार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, शिक्षकों पर लाठी की मार, कोरोना का हाहाकार और जब सिस्टम माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों के सामने हो जाता है लाचार, तो पीड़ित शोषित और जरूरतमंद जनता करती है पप्पू यादव की पुकार। राजू दानवीर ने कहा कि पप्पू यादव की राजनीति सत्ता लोलुपता के लिए नहीं एक ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए है, जहां ना शोषण हो ना किसी का उत्पीड़न हो। सबको हक और सम्मान से जीने का अवसर मिले।

