Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी
11-Sep-2024 05:02 PM
By First Bihar
DESK: एक शख्स ने 20 दिन पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। जब से स्कूटी घर लाया तब से वो परेशान ही रहने लगा। जब भी वो घर से बाहर निकलता स्कूटी खराब हो जाता था। वो इसकी शिकायत कंपनी के कस्टमर केयर और शोरूम में करके थक चुका था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बात से गुस्सा होकर उसने ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में आग लगा दी।
ओला ई स्कूटर की सर्विस से नाराज होकर उसने पूरे शोरूम को आग के हवाले कर दिया। घटना कर्नाटक के कलबुर्गी शहर की है। शोरुम में आग लगाने वाले शख्स की पहचान मोहम्मद नदीम के रूप में हुई है। उसने 20 दिन पहले ही एक लाख 40 हजार में इसे खरीदा था। घर ले जाने के बाद से ही इसमें रोजाना कुछ ना कुछ समस्या आने लगी। कई बार उसने शोरूम में इसकी शिकायत की। शोरूम वाले ने कहा कि ओला के कस्टमर केयर से बात कीजिये।
वहां भी उसने फोन लगाया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला और ना ही उसकी समस्या का समाधान ही किया गया। आज जब वो फिर शोरूम में गया तब वहां उसकी ग्राहक सेवा अधिकारियों से कहासुनी हो गयी। उसकी बातें कोई सुनने को तैयार नहीं था जिसके बाद उसने पेट्रोल छिड़कर पूरे शोरूम को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में शोरूम में खड़ी छह इलेक्ट्रिक गाड़िया और कंप्यूटर जकर खाक हो गया। करीब 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
बताया जाता है कि आग लगाने वाला नदीम पेशे से मैकेनिक है। जब से उसने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदी तब से वो परेशान रह रहा था। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही पुलिस ने शोरूम में आग लगाने वाले नदीम को गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।