ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सेल्फी के चक्कर में 2 हजार फीट गहरे खाई में गिरा युवक, रस्सी...

सेल्फी के चक्कर में 2 हजार फीट गहरे खाई में गिरा युवक, रस्सी के सहारे निकाला गया

24-Jul-2023 04:27 PM

By First Bihar

DESK: जब से स्मार्ट फोन लोगों की जिन्दगी में आया तब से जीवनशैली को इसने बदल कर रख दिया। जो काम करने के लिए लोग घंटों लाइन में लगा करते थे उस काम को अब वो स्मार्ट फोन से ही चंद मिनटों में करते है और परेशानी से बचते हैं। स्मार्ट फोन का सही इस्तेमाल हो तो ठीक है लेकिन इसका यदि गलत प्रयोग करते हैं तो मुसीबत खड़ी हो जाती है। अब जरा इस युवक को ही ले लीजिए यह घूमने के लिए अपने साथियों के साथ घर से निकला था। 


लेकिन इस दौरान यह युवक लगातार इस सुनहरे पल को अपने स्मार्ट फोन में कैद कर लेना चाहता था। हरेक गतिविधियों और प्रकृति के खुबसुरत नजारे को वह अपने मोबाइल में कैप्चर कर रहा था। ऐसा वह इसलिए कर रहा था कि बाद में सोशल मीडिया पर इसे वह अपलोड करता और लोगों को दिखाता कि वह कहां घुमने गया था। लेकिन सेल्फी लेने के चक्कर में उसकी जान आफत में फंस गई।


युवक  2 हजार फीट गहरे खाई के ऊपर से झरने का सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह दो हजार फीट गहरे खाई में जा गिरा। उसकी यह हरकत उसे बड़ी मुसीबत में डाल दिया था। लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस और पुरातत्व विभाग की टीम ने उसकी जान बचा ली। 


मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित छत्रपति संभाजी नगर का है जहां अजंता गुफा के सामने युवक सेल्फी ले रहा था। इस दौरान चार दोस्त भी उसके साथ थे। युवक सेल्फी लेने के लिए सप्त कुंड झरने के ऊपर चढ़ गया था लेकिन तभी उसका पैर फिसल गया और वह दो हजार फीट नीचे गहरे खाई में गिर गया। 


युवक ने किसी तरह पत्थर को पकड़ लिया जिससे उसकी जान बच गयी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने रस्सी के सहारे युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। घटना 24 जुलाई की बतायी जा रही है। युवक की पहचान सोयगांव निवासी गोपाल पुंडलिक चव्हाण के रूप में हुई है। खाई से युवक को निकाले जाने के बाद रेस्क्यू टीम ने राहत की सास ली। युवक को रेस्क्यू करते किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।