BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
20-Dec-2020 08:14 AM
RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और विवादों का पुराना रिश्ता रहा है. लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता है और कई बीमारियों से पीड़ित होने के कारण उनका इलाज लंबे अरसे से रांची स्थित रिम्स में चल रहा है. पिछले दिनों यह खबर आई थी कि लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है और उन किडनी केवल 25 फ़ीसदी ही काम कर रहा है. लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद के हवाले से आई खबर के बाद लगातार हलचल देखी गई.
डॉक्टर को नोटिस जारी
लालू की सेहत को लेकर जानकारी साझा करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद अब विवादों में घिर गए हैं. रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने लालू की सेहत को लेकर मीडिया में बयान देने वाले डॉक्टर रमेश प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जो जानकारी मीडिया में आई है वह अधिकारिक नहीं है. लालू यादव स्वस्थ है और यदि उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने कुछ भी कहा है तो यह उनका व्यक्तिगत विचार है. उधर इस मामले में शो कॉज जारी होने के बाद डॉक्टर उमेश प्रसाद ने लिखित जवाब दिया है. डॉ उमेश प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है.
दिल्ली के डॉक्टर से तेजस्वी कराएंगे जांच
लालू यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव शनिवार को रिम्स पहुंचे थे और आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात की थी. लालू से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई. साथ ही साथ यह भी कहा कि उनके पिता की किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है. कई तरह की बीमारियां अब खतरनाक स्तर पर जा पहुंची है. ऐसे में इस बात पर विचार कर रहे हैं कि कैसे दिल्ली से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बुलाकर उन्हें इलाज मुहैया कराया जाए.