Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
05-Jan-2024 02:51 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के महागठबंधन या I.N.D.I.A गठबंधन में घमासान बढ़ने की संभावना दिखने लगी है. लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जेडीयू ने अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया. जेडीयू ने कहा है-हमारे 16 सीटिंग सांसद हैं, इससे कम सीट मंजूर नहीं बल्कि इससे ज्यादा सीटें चाहिये. जेडीयू ने ये भी क्लीयर किया है कि कांग्रेस औऱ लेफ्ट पार्टी अपनी सीटों को लेकर राजद से बात करें. सीट शेयरिंग पर जेडीयू की बात सिर्फ राजद से होगी.
जेडीयू की दो टूक
लोकसभा में सीट शेयरिंग पर जेडीयू के स्टैंड को आज नीतीश के खास माने जाने वाले मंत्री संजय झा ने स्पष्ट किया. पटना में मीडिया से बात करते हुए संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत सिर्फ राजद से होगी. कांग्रेस या लेफ्ट पार्टियों को अगर सीट शेयरिंग पर बात करनी है तो वे राजद से बात करें. जब उनकी बातचीत फाइनल हो जायेगी तो हमारी बातचीत राजद से होगी.
संजय झा ने कहा कि फिलहाल जेडीयू के 16 लोकसभा सांसद हैं. इससे कम सीटों पर लड़ने की बात कहां उठती है. संजय झा ने इशारों में कहा कि जेडीयू की दावेदारी 16 सीटों से ज्यादा पर है. उन्होंने कहा कि जब राजद से बात होगी तो सीट को लेकर जेडीयू की दावेदारी की चर्चा होगी. फिलहाल बात नहीं हुई है.
सीट शेयरिंग में देर हुई
मंत्री संजय झा ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग में लगातार देर हो रही है. नीतीश कुमार ने जब विपक्षी एकता की नींव रखी थी, तभी से वे कह रहे हैं कि जल्द से जल्द सीट शेयरिंग कर लिया जाये. संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो कहा था कि अक्टूबर 2023 से पहले सीट शेयरिंग कर लिया जाये और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन से विपक्षी पार्टियों का साझा अभियान शुरू हो जाये. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
संजय झा ने कहा कि 19 दिसंबर को हुई I.N.D.I.A गठबंधन की पिछली बैठक में भी नीतीश कुमार ने कहा था कि जनवरी तक सीट शेयरिंग फाइनल कर लिया जाये और उसके बाद चुनाव अभियान शुरू कर दिया जाये. लेकिन अब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ी है.
मंत्री संजय झा ने नीतीश कुमार के I.N.D.I.A गठबंधन के संयोजक बनने की खबरों को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि जेडीयू औऱ नीतीश कुमार शुरू से ही साफ-साफ कहते रहे हैं कि उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं है. वे चाहते हैं कि विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करे.