Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
25-Oct-2023 01:06 PM
By First Bihar
PATNA: देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I में घमासान छिड़ गया है। मध्य प्रदेश चुनाव में पांच सीटों पर जेडीयू के तरफ से उम्मीदवार उतारने के बाद इसको लेकर सिसासत भी तेज हो गई है। बीजेपी के साथ साथ एनडीए के घटक दल विपक्षी गठबंधन पर हमलावर हो गए हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इसको लेकर जोरदार हमला बोला है।
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने I.N.D.I.A में सीटों को लेकर जारी सिर फुटौवल पर तंज किया है। मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि, “ये INDI गठबंधन है कि घमण्डी गठबंधन? पहले तो पूरे देश में घूम-घूम कर झूठी एकता का परिचय दिया, अब भारत के हर राज्य में एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहें हैं। बडे बुजुर्गों ने ठीक ही कहा है, ‘मेंढक सिर्फ टर्र-टर्र कर सकतें हैं, एक जगह एकठ्ठा नहीं रह सकतें”।
बता दें कि नीतीश की पार्टी जेडीयू ने मध्य प्रदेश चुनाव में अपनी दावेदारी ठोंक दी है। जेडीयू ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से पांच सीट देने की मांग की थी. कांग्रेस ने जब कोई नोटिस नहीं लिया तो जनता दल यूनाइटेड ने अपने दम पर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। जेडीयू ने मध्य प्रदेश में पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अभी और भी सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार घोषित करेगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर जब सिर फुटौवल हो गया है तो लोकसभा चुनाव में क्या होगा?