Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
19-Apr-2022 07:07 PM
PATNA: मोबाइल और चेन स्नैचिंग की घटनाएं राजधानी पटना में काफी बढ़ गयी है। जिससे आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है। अब आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के हिंदी भवन के पास की है जहां अपराधियों ने पटना हाईकोर्ट में पदस्थापित झारखंड सरकार के अधिवक्ता देव कुमार पांडेय को निशाना बनाया है।
स्कूटी सवार तीन लड़कों ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि जहां पर यह घटना हुई है कि वहां से चीफ जस्टिस के आवास की दूरी महज 200 मीटर है। यह इलाका पटना का बेहद पॉश एरिया के तौर पर माना जाता है जहां जिला जज, एसडीएम, डीएम कार्यालय और कई सरकारी क्वार्टर स्थित है।
घटना की जानकारी देते हुए अधिवक्ता देव कुमार पांडेय ने बताया कि वे सुबह दूध खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक 8 बजकर 10 मिनट के आस-पास स्कूटी सवार तीन लड़के आए और धक्का देकर मोबाइल छिन लिये और मौके से फरार हो गये।
देव कुमार पांडेय ने बताया कि इस इलाके में मोबाइल और चेन स्नैचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आम से आम और खास लोगों का भी जीना मुहाल हो गया है। देव कुमार पांडेय ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है और कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।