Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र
18-Nov-2023 04:57 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: कहते हैं प्यार अंधा होता है यदि एक बार यह रोग किसी को लग जाए तो यह आसानी से छूटता नहीं है। ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर जिले में सामने आया है। जहां एक शिक्षिका स्कूल के प्रिसिंपल से ही प्यार कर बैठी। प्रिसिंपल भी लेडी टीचर को जान से ज्यादा चाहने लगे। दोनों के बीच प्यार ऐसा पनपा की प्रेमी युगल ने शादी करने का मन बना लिया।
लेकिन इस शादी के लिए दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं थे। लेकिन दोनों ने अपने माता-पिता और परिवार की परवाह किये बिना मंदिर में शादी रचा ली। दोनों ने पुलिस की मदद से शादी की। जिसके बाद दोनों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया और नये जीवन की शुरुआत की। दोनों की शादी तो मंदिर से हुई लेकिन विदाई थाने से हुई।
इन दोनों के फैसले के आगे परिवार वालों को झूकना पड़ गया। दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गये जिन्हें पुलिस वालों ने आशीर्वाद देकर थाने से विदा किया। यह पूरा मामला भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र का है जहां ईश्वरनगर में सरोज वर्मा का स्कूल है जिसमें झारखंड के गोड्डा की रहने वाली शुभांगी प्रियदर्शनी शिक्षिका के रुप में काम करती है।
स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के दौरान शिक्षिका और प्रिंसिपल के बीच प्यार हो गया। यह सब पांच साल से चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वालों को यह मंजूर नहीं था जिसके बाद इन दोनों ने पुलिस की मदद ली। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी मंदिर में करवाई गयी। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।