अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता
25-Jul-2023 03:05 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में गंगा नदी में नहाने के दौरान 5 छात्र डूब गये। इस दौरान 3 छात्र तैरकर बाहर निकल गये लेकिन 2 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को नदी से बाहर निकाला। घटना से परिजनों में बीच कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में मातम का माहौल है।
घटना साहेबहपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान तोल बहलोरिया गंगा घाट की है। बताया जाता है कि पंचवीर पंचायत के फतेहपुर गांव से 5 बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल गए हुए थे। पांचों बच्चे स्कूल में किताब कॉपी रखकर ज्ञानपुर बहलोरिया गंगा घाट नदी नहाने के लिए चले गए। सत्यपाल महतो के 14 वर्षीय पुत्र मधुसूदन कुमार, विजय चौधरी के 14 वर्षीय पुत्र हरेराम कुमार अपने तीन अन्य साथियों के साथ नदी में स्नान कर रहा था।
तभी जेसीबी से काटे गए गहरे गड्ढे में दोनों चला गया और डूब गया। इस दौरान 3 छात्र किसी तरह तैरकर बाहर आ गए। लेकिन पानी भरे गड्ढे में डूबने से मधुसूदन कुमार और हरेराम कुमार की मौत हो गई। दोनों मृतक पांचवी कक्षा का छात्र था। दोनों के डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।