बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Feb-2020 04:43 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI :पूर्वी चंपारण जिले के एक सरकारी स्कूल में बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। स्कूल के हैंडपंप में जहा साजिशकर्ताओं ने जहर मिला दिया वहीं मिड डे मील के लिए रखे चावल में भी जहर डाल दिया गया। हालांकि शुक्र ये रहा कि प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की नजर इस साजिश पर पड़ गयी जिससे बड़ा हादसा टल गया। जहर की आशंका से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
कोटवा प्रखंड के नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय से ये मामला सामने आया है जहां हैंडपंप के पानी पीने के बाद अचानक एक शिक्षिका के मुंह से झाग निकलने लगा। मैडम दौड़ते-दौड़ते प्रधानाध्यापक महोदय के पास पहुंची तो आनन-फानन में उन्होनें हैंडपंप का पानी पीने से सभी को रोक दिया । इसके तुरंत बाद पता चला कि मिड डे मील के लिए रखे चावल में भी जहर डाला गया है। स्कूल परिसर में कई जगह नीला पदार्थ फैला देख लोगों के होश उड़ गए।
स्कूल परिसर में फैले जहर की सूचना प्रधानाध्यक ने तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कोटवा थाना पुलिस को दिया। सूचना पर कोटवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस पूरे मामले पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि किसी बडे हादसे को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने देर रात हैंडपंप और स्कूल में बनने वाले मध्यान भोजन के चावल में जहर मिलाया है।