Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
03-Nov-2022 03:41 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं छोड़ा। स्कूल में घुसकर बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मौके पर पहुंचे सदर हाजीपुर एसडीपीओ ओम प्रकाश और कई थानों की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
सदर हाजीपुर एसडीपीओ ने बताया कि बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।
घटना वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती हाई स्कूल परिसर में हुई है जहां स्कूल परिसर में हत्या की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पास से उसका आधार कार्ड मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।