पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
16-Sep-2024 04:39 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। मुजफ्फरपुर एसडीपीओ पश्चिम 2 एसी ज्ञानी ने बताया कि मनियारी थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले 4 चोर को गिरफ्तार किया गया है। जो पिछले कई दिनों से लगातार जिले के कई थाना क्षेत्र के स्कूलों को लगातार निशाना बना रहे थे।
मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान स्कूल के समीप चोर को रेकी करते हुए संदेह के आधार पर पकड़ा तो खुलासा हुआ कि चोरी के नियत से स्कूल को निशाना बना रहा था। स्कूल के क्लास रूम में लगे पंखे, बर्तन,बाल्टी,कॉपी सहित अन्य सामानों की चोरी किया करता था। चोरी के समान पंखा और बर्तन पास के ही टेंट हाउस वालों को बेच दिया करता था। पूछताछ के दौरान विभिन्न थानों क्षेत्र के स्कूल में हुई चोरी के घटना में बदमाशों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।
सभी के खिलाफ अलग-अलग थाने में मामला दर्ज है। गिरफ्तार सभी चोर मुज़फ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रहने वाला है। जिसकी पहचान सूरज कुमार उर्फ सूर्य सहनी (20) पिता दरोगा सहनी , प्रिंस कुमार (22) पिता प्रमोद सिंह, संजीत कुमार सहनी (25) पुत्र लहेरी सहनी , राजेश कुमार (24) पुत्र लहेरी सहनी है के रूप में हुई है। गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया गया है।