बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी
26-Dec-2023 04:29 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के मचहा राजापुर के पास की है। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के शेरनियां निवासी संजय कुमार राय के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मृतक के भाई पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मथुरा राय के करीब 40 वर्षीय पुत्र संजय कुमार राय स्वास्थ्य विभाग में भागलपुर में कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे अपने पुत्री छोटी कुमारी एवं बहनोई सदानंदपुर निवासी दीपक कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर से निकले थे।
छोटी बेटी को ननिहाल सिमरिया में छोड़कर ड्यूटी पर भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान गुप्ता लखमीनिया बांध पर मचहा राजापुर के समीप निजी स्कूल के बस ने रौंद दिया। जिसमें संजय कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके बहनोई दीपक कुमार और पुत्री छोटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल जुट गए। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। गुस्साएं लोगों ने स्कूल के निदेशक के घर के बाहर तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार, सिंघौल सहायक थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और स्कूल के प्रबंधक के साथ बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गयी। 11 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने के बाद मामला शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका।