ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

21-Dec-2023 07:07 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR:  इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां स्कूल बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी है। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। मुख्य सड़क पर आगजनी कर हंगामा मचाया और यातायात को बुरी तरह से जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। 


करीब 3 घंटे तक बच्चे के  शव को रखकर के सड़क को जाम किये लोगों ने जब बस में तोड़फोड़ करने लगे तब पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और लाठीचार्ज कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढही इलाके की है जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को 3 बजे एक प्राइवेट स्कूल का बस बच्चों को छोड़कर लौट रही थी तभी इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढही मुहल्ले के पास में एक बच्चे को बस ने रौंद डाला जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने एक किलोमीटर तक बस का पीछा किया और आखिरकार बस को खदेड़कर पकड़ लिया। 


जिसके बाद बस के ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने बस में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने लोगों के चंगुल से बस के ड्राइवर को बाहर निकाला जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और बस को कब्जे में लिया गया। 

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क मार्ग को पक्की सराय और बनारस बैंक चौक के पास में जाम कर दिया और शव को रखकर के विरोध प्रदर्शन करने लगे करीब 3 घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और लाठीचार्ज किया।


 इस दौरान में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जिसके बाद मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया जिसके बाद यातायात बहाल कराया गया। मृतक की पहचान 6 वर्षीय मो.अरशद उर्फ छोटू के रूप में हुई है। जो लकड़ी ढही निवासी मो. सहबुद्धिन का बेटा था।