ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

School Bus Accident: खाई में गिरी बच्चों से भरी बस, हादसे में एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्र घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

19-Oct-2024 02:59 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर स्थित पंचकूला से आ रही है, जहां बच्चों से भरी स्कूली बस हादसे की शिकार हो गई है। बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। घटना मोरनी के नजदीक टिक्कर ताल के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ घूमने के लिए पंचकूला मोरनी हिल्स जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 


स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस हादसे में 10 से 15 बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है।


सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों को घटना की जानकारी दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस का स्पीड काफी तेज थी। तेज स्पीड के कारण ही यह हादसा हुआ है।