ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / राहुल गांधी, सबरीमाला और राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई 3...

राहुल गांधी, सबरीमाला और राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई 3 बड़ी सुनवाई, जानिये पूरा अपडेट

14-Nov-2019 11:25 AM

DELHI: सुप्रीम कोर्ट में आज राहुल गांधी, सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री और राफेल डील, इन तीन मामलों पर अहम सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की माफी को मंजूर कर लिया है. राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' वाले बयान पर माफी मांग ली है. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अब राहुल के खिलाफ कोई अवमानना का केस नहीं चलेगा. अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को सावधानी से बयान देने की नसीहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'कोर्ट को राजनीति विवाद में घसीटना गलत है. राहुल गांधी ने माफी मांग ली थी. हमने माफी को मंजूर कर लिया है.'


वहीं राफेल मामले पर मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने राफेल मामले में दायर की गई सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए याचिकाकर्ताओं के द्वारा सौदे की प्रक्रिया में गड़बड़ी की दलीलें खारिज कर दी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'हमें ऐसा नहीं लगता है कि इस मामले में कोई FIR दर्ज होनी चाहिए या फिर किसी तरह की जांच की जानी चाहिए.' सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'हम इस बात को नज़रअंदाज नहीं कर सकते हैं कि अभी इस मामले में एक कॉन्ट्रैक्ट चल रहा है.' इसके साथ ही सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार द्वारा हलफनामे में हुई भूल को स्वीकार किया है.


इसके साथ ही केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला बड़ी बेंच को सौंप दिया है. 5 जजों की बेंच ने कहा कि 'परंपराएं धर्म के सर्वमान्य नियमों के मुताबिक हों और आगे 7 जजों की बेंच इस बारे में अपना फैसला सुनाएगी.' वहीं इससे साफ हो गया है कि फिलहाल मंदिर में कोर्ट के पुराने फैसले के मुताबिक महिलाओं की एंट्री जारी रहेगी.