पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
03-Jan-2020 03:25 PM
DESK: बैंक की नौकरी करने वालों के लिए सुनहरा मौका देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई देने वाली हैं. एसबीआई 8 हजार क्लर्क की बहाली करने वाली है. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
किसी भी विषय में ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
सीबीआई ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. आवेदन करने का अंतिम दिन 26 जनवरी है. परीक्षा 19 अप्रैल को होगी. इन पदों के लिए www.sbi.co.in,https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
बिहार में 230 वैकेंसी
ये भर्ती देश के कई राज्यों को लेकर हो रही है. इसमें बिहार के 230, यूपी में 865 ,मध्य प्रदेश में 510, छत्तीसगढ़ में 190, दिल्ली में 143, राजस्थान में 500 और झारखंड में 45 वैकेंसी होगी. आवेदन करने वालों की उम्र कम से कम 20 और अधिकतम 28 साल तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी. एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु की अधिकतम सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को 10 वर्ष की छूट दी गई हैं. जनरल, ओबीसी, ईडब्लूएस कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 750 है, वही SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है. शुरुआती बेसिक पे 13075 एव अन्य भत्ता हैं. उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा एवं लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जायेगा. प्रीलिम्स पास करने वालों को ही मेन परीक्षा में एंट्री मिलेगी.