ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / पटना : SBI के 20 कर्मी सहित कई निकले कोरोना पॉजिटिव, 3...

पटना : SBI के 20 कर्मी सहित कई निकले कोरोना पॉजिटिव, 3 बैंकों की शाखा सील

23-Jul-2020 07:37 AM

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ते जा रहा है. अनलॉक होने के बाद कोरोना की चपेट में सबसे अधिक पुलिस, बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी आए हैं. जानकारी के अनुसार राज्य के अलग-अलग बैंकों में 825 से अधिक कर्मियों को कोरोना हुआ है, जिसमें से 8 कर्मचारी की मौत हो गई है. इसके बाद से बैंककर्मियों में दहशत का माहौल है. 

बुधवार को पटना स्थित एसबीआई के अलग-अलग शाखाओं  में 20  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं फतुआव स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक के एक कर्मी,, बिहटा प्रखंड के आनंदपुर स्थित पाटलिपुत्र मध्य ग्रामीण बैंक की सहायक प्रबंधक और मनेर के ब्यापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद  तीनों बैंकों को बंद कर दिया गया है. 

वहीं एसबीआई दानापुर-गोला रोड ब्रांच के प्रबंधक, राजा बाजार शाखा के 5,  एग्जीबिशन रोड शाखा के 6, पटना मैन ब्रांच स्थित एलसीपीसी सेल के 9 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं. सभी अधिकारी और कर्मियों को होम क्वारंटाइन किया गया है. वहीं 5 दिन पहले कैंप लगाकर 100 कर्मचारी और अधिकारी का सैंपल लिया गया था जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है. बता दें कि इससे पहले पटना वेस्ट के आरएम सहित रीजनल कार्यालय के कई कर्मी संक्रमित पाए गए थे.