BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
25-Jul-2021 07:09 AM
PATNA : सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। सावन के महीने में भोले के भक्त अपने आराध्य की पूजा करते हैं। इस बार भी कोरोना महामारी के कारण शिव भक्तों को महीने की शुरुआत में मायूसी झेलनी पड़ रही है। सावन का महीना आज से शुरू हो गया है और कल यानि सोमवार के दिन पहली सोमवारी है लेकिन शिवालयों में भक्तों के पूजा पाठ पर महामारी के कारण पाबंदी लगी हुई है।
सावन के महीने में शिवालयों के पास पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। राज्य में कोरोना महामारी के कारण सभी धार्मिक स्थल आमलोगों के लिए बंद हैं। इसके बावजूद सावन में श्रद्धालु शिवालय आ सकते है। ऐसे में वहां कोरोना प्रोटोकोल का उल्लंघन नहीं हो इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी किया है। इस एडवाजरी के मुताबिक जिला पुलिस अपने यहां स्थित प्रमुख शिवालयों और भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करेगी। पटना के खाजपुरा स्थित शिवालय, बिहटा स्थित शिवालय, मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर, भागलपुर स्थित बूढ़ानाथ मंदिर सहित सभी प्रमुख शिवालयों के पास पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
इस बार सावन में चार सोमवारी का संयोग बना है। जिसमें दो कृष्ण पक्ष और दो शुक्ल पक्ष में होंगे। सावन के दूसरे दिन ही पहला सोमवार है। इसके बाद दूसरी सोमवारी दो अगस्त, तीसरी नौ अगस्त व चौथी सोमवारी सोलह अगस्त को है। जुलाई मास में एक सोमवार तो अगस्त में तीन सोमवार होंगे। प्रथम सोमवार को सौभाग्य योग तो वहीं दूसरी और चौथी सोमवारी को सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यमान रहेगा। शुक्ल पक्ष में अष्टमी-नवमी एक दिन होने से इस बार सावन 29 दिनों का होगा। सभी योगों में सर्वार्थ सिद्धि योग सबसे उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस योग में शुद्ध अंतःकरण से भगवान सदाशिव की आराधना करने से मनचाहा वर मिलता है। सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं।