दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jan-2020 12:21 PM
FARIDKOT: पंजाब के फरीदकोट से क्राइम की सनसनीखेज घटना सामने आई है. कोटकापुरा शहर में एक ससुर ने छोटी सी बात पर अपनी बहू का मर्डर कर दिया. ठंडा नाश्ता देने से भड़के बुजुर्ग ससुर ने अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ससुर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से दो गोलियां दागकर बहू का मर्डर कर दिया.
बताया जा रहा है कि 42 साल की महिला नीलम कुमारी जो एक निजी स्कूल में टीचर थी. उसके ससुर ने सुबह नाश्ता मांगा. घर काम के बोझ में नाश्ता लाने में उसे देर हो गई. जब अपने ससुर को उसने नाश्ता दिया तब तक वो ठंडा हो चुका था. जिसके बाद ससुर आगबबूला हो गया और अपनी लाइसेंसी राइफल से बहू के ऊपर दो गोलियां दाग दी. जिससे उसकी मौत हो गई.
नीलम का पति मनीष विकलांग हैं. वहीं आरोपी ससुर वायुसेना से रिटायर्ड है. इस घटना के बाद से आरोपी ससुर फरार है. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है.