ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
03-Apr-2023 09:23 AM
By First Bihar
SASARAM: सरकार के लाख दावों के बावजूद रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सासाराम और बिहारशरीफ में रूक-रूककर घटनाएं हो रही हैं। सोमवार की सुबह सवेरे सासाराम में फिर से बमबाजी की घटना हुई है। उपद्रवियों ने मोची टोला इलाके में स्थित छेदीलाल गली में एक मकान के ऊपरी हिस्से पर बम फेंका गया है हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह यह विस्फोट किया गया है। विस्फोट के निशान एक दीवार पर साफ दिख रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि विस्फोट की तीव्रता काफी कम थी लेकिन स्थानीय लोग जिन्होंने आवाज सुनी है उनका कहना है कि आवाज इतनी जोरदार थी कि महिलाएं और बच्चे सहम गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस इसे सुतली बम बता रही है।
बमबाजी की इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता मौते पर पहुंचा है। पुलिस ने कहा है कि घटना को जिसने भी अंजाम दिया है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। सीएम नीतीश के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें एक्शन में आ गई हैं बावजूद इसके उपद्रवी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।