Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग
28-Dec-2020 12:08 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में एक 16 साल की लड़की से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि लड़की किराना दुकान पर कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी. इसी दौरान घर के पास के ही 3 युवकों ने जबरन लड़की को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे छोड़ दिया.
लड़की ने घर लौट कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद परिजन डेहरी के महिला थाना में आकर केस दर्ज कराया. मामले में तीनों आरोपियों को नामजद किया गया है. पुलिस तीनों युवकों की तलाश में लग गई है.
वारदात से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है. आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी बच्ची को झांसे में लेकर आरोपियों ने गंदा काम किया है. सभी आरोपी जान पहचान के हैं.