ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / सासाराम में बार डांसर बनाने के लिए बेची गईं 7 लड़कियां, आर्केस्ट्रा वालों...

सासाराम में बार डांसर बनाने के लिए बेची गईं 7 लड़कियां, आर्केस्ट्रा वालों ने गंदा काम करने के लिए बनाया दबाव

09-Jan-2020 05:30 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां मानव तस्करी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बार डांसर बनाने के लिए बेची गईं 7 लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया है. छत्तीसगढ़ और झारखंड से 7 लड़कियों को लाकर बेचा गया है. रोहतास पुलिस सभी लड़कियों को बदमाशों की चंगुल से आजाद कर उनसे पूछताछ कर रही है. 

बेटी के साथ हुआ गैंगरेप, सदमे से पिता की गई जान

आर्केस्ट्रा वालों से बेची लड़कियां
घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को आजाद कराया है. इन लड़कियों को रेस्टोरेंट में काम करने के नाम पर बुलाकर एक- एक लाख में आर्केस्ट्रा वालों से बेच दिया गया था. मुक्त कराई गई लड़कियां छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, ककनेशा, कोरिया और बाजरा की हैं. पीड़ित लड़कियों ने बताया कि उनके जान पहचान के राजकुमार, महेश कुमार और अमित नाम के युवक ने रेस्टोरेंट में काम कराने के नाम पर लाकर आर्केस्ट्रा वालों से बेच दिया था. 


news image


गंदा काम कराने का दबाव
बिक्रमगंज थाना में पोस्टेड दारोगा रमेश कुमार ने बताया कि बरामद लड़कियों में झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना की भी एक लड़की शामिल है. लड़कियों को रेस्टोरेंट में काम दिलाने के नाम पर लाकर दुर्गा देवी नाम की एक महिला के हाथों बेच दिया था. झारखंड की एक लड़की को 27 दिसंबर को लाया गया, जबकि छत्तीसगढ़ की छह लड़कियों को इसी 5 जनवरी को लाकर यहां रखा गया था.


एक लड़की भागकर पहुंची थाने
पुलिस ने बताया कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जब लड़कियां भागकर थाने पहुंची. लड़कियों ने बताया कि उन लोगों से गंदा काम करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि एक लड़की भागकर थाने आई थी. उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने फौरन रेड मारते हुए बाकी की 6 लड़कियों को भी आजाद कराया. पुलिस ने महिला धंधेबाज दुर्गा देवी और उसके 3 साथियों को भी अरेस्ट किया गया. सभी लड़कियों को मेडिकल के लिए सासाराम हॉस्पिटल में लाया गया है. पुलिस ने बताया कि बरामद लड़कियों को उनके घर भेजने की प्रकिया में पुलिस जुटी हुई है.