नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
24-Aug-2020 06:51 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार में इन दिनों महिलाएं खुद को बिलकुल असुरक्षित महसूस कर रही हैं. राजधानी पटना से लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला सासाराम का है. जहां एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर दो लड़कों ने 6 दिन तक बलात्कार किया. इस घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात रोहतास जिले के चेनारी थाना इलाके की है. जहां 16 साल की नाबालिग बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. सासाराम सदर अस्पताल की डॉ. नीतू कुमारी ने बताया कि 18 अगस्त को लड़की हर रोज की तरह सिलाई सिखने जा रही थी. इस दौरान बीच रास्ते में दो लड़कों ने उसे किडनैप कर लिया है. वे लड़के पीड़िता को बाइक पर बैठाकर सासाराम लेकर चले गए. वहां एक किराये के मकान में उनमें से एक लड़के ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया.
चेनारी थाना के दारोगा अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध मे पीड़ित के परिजन ने 22 अगस्त को चेनारी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने फिलहाल रेप के आरोपी सहित दो युवको को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है. पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. मेडिकल जांच करने वाली चिकित्सक डॉ नीतू कुमारी ने बताई की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. साथ ही पीड़ित लड़की ने पूरे घटनाक्रम महिला के साथ साझा की है.