ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
08-Mar-2021 10:13 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मार दी है, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.
घटना रोहतास जिले के सासाराम की है, जहां काराकाट थाना इलाके के सकला गांव में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दो भाइयों को निशाना बनाया है. उन्हें गोली मार दी है. जिसके कारण एक भाई की मौत हो गई है. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
मृतक की पहचान रौशन कुमार के रूप में की गई है. जबकि घायल शख्स की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है. उसे बिक्रमगंज के निजी क्लीनिक में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई मिठाई का दूकान चलाते हैं. शुरूआती जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. गांव के ही दो लड़कों पर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगा है. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.