ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
18-Oct-2019 04:16 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े एक लड़की का मर्डर कर दिया है. हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात रोहतास जिले के शिवसागर थाना इलाके की है. जहां मोर सराय गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक लड़की की गला रेत दी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के समय युवती घर में अकेली थी. बताया जाता है कि उसका छोटा भाई लव कुमार जैसे ही घर पहुंचा और दरवाजा खोला तो देखा कि घर में उसकी बहन की लाश सामने पड़ी हुई है. मृतक लड़की की पहचान उषा कुमारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक लड़की की मां राधिका कुंवर पास के एक विद्यालय में रसोईया का काम करती है.
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. शिवसागर थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है. हत्या अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है.