बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
06-Feb-2021 07:30 AM
By RANJAN KUMAR
SASARAM : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं. अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज बांध की है.
जहां अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों मृतक आपस मे चाचा भतीजा हैं. घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार रावत ने बतायाक कि मृतकों की पहचान लश्करीगंज निवासी माधव दुबे एवं उनके चाचा गोपाल दुबे के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात 9 बजे दोनों घर के पास बैठे थे, तभी 15 की संख्या में आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जब तक चाचा-भतीजा मौके से भाग पाते, तब तक अपराधियों ने दोनों को गोलियों से छलनी कर दिया.
इस वारदात में माधव दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, तो वहीं उनके चाचा गोपाल दुबे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक माधव दुबे का इतिहास अपराधिक रहा है. उस पर कई थानों में मामले दर्ज हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है.