ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / सासाराम में भिड़े दो पक्ष, कई राउंड हुई फायरिंग, 5 घायल

सासाराम में भिड़े दो पक्ष, कई राउंड हुई फायरिंग, 5 घायल

10-Jan-2020 07:49 AM

By Ranjan Kumar

SASARAM : बड़ी खबर सासाराम से आ रही है, जहां आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. इस दौरान दोनों पक्षों के तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं.

घटना नासरीगंज थाना के अमियावर की है, जहां लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर दो पक्ष गुरुवार की रात आपस में भिड़ गए, और मामला मारपीट तक जा पहुंचा. देखते ही देखते दोनों पक्षों ने बंदूके निकाल ली और फायरिंग करने लगे, जिसमें पांच लोग घायल हो गए.

सभी घायलों को इलाज के लिए डिहरी के निजी अस्पताल में लाया गया है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक राइफल बरामद किया है.