ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
30-Jul-2024 04:06 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम मे एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गयी है। परिजन एसिड अटैक की बात कर रहे हैं। शरीर पर जले का निशान पाया गया है। घटना करगहर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर की है। 68 वर्षीय बुजुर्ग किसान की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि त्रिलोकपुर के दारोगा पासवान अपने खेत में काम करने गए थे।
इसी दौरान उनकी मौत की खबर मिली। जब लोग पहुंचे तो शरीर पर कई जगह संदिग्ध पदार्थ से जले का निशान पाया गया। जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि एसिड अटैक से जान गयी है। परिजन पहले बुजुर्ग को करगहर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दारोगा पासवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करने वाले सदर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जिस डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया है उसके अनुसार फिलहाल तेजाब फेंक कर मौत को कारण नहीं माना जा सकता। मौत के कारण की जांच के लिए मृतक के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा को रखा गया है फॉरेंसिक टीम के द्वारा इसकी जांच करायी गयी है।
फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है कि तेजाब या फिर कोई अन्य कारण से मौत हुई है। चुकी मृतक दारोगा पासवान के पैर, हाथ और पीठ में कई जगह झुलसने के निशान पाये गये है। जिसे देखकर परिजन एसिड अटैक की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।