अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Oct-2020 12:38 PM
GAYA : पीएम मोदी गया में चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे हैं.रैली में पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मगही में की. अपने संबोधन की शुरूआत में ही पीएम ने मोक्ष की धरती गया जी से मगही में भाषण की शुरूआत करते हुए जनता को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने अपने भाषण के शुरूआत में मगही से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि'हम ज्ञान और भूमि गया जी के प्रणाम करीत ही. यहां के हर जनता के पैर छूइत ही' इसके बाद उन्होंने मंच पर उपस्थित नेताओं को का नाम लेकर जनता को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच ये दुनिया का पहला बड़ा चुनाव है, इस दशक में बिहार का पहला चुनाव है. 90 के दशक में अराजकता के दलदल में धकेल दिया गया था, यहां कई साथी हैं जो पहली बार वोट डाल रहे हैं उन्हें उस वक्त का अंदाजा नहीं है. आज नया बिहार बनता देख रहे हैं, पहले इसकी कल्पना नहीं की जाती थी. उस दौर में लोग गाड़ी नहीं खरीदते थे, ताकि उस राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को कमाई का पता ना चल जाए. आज के बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है.
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में पिछड़े हुए जिलों को चिन्हित कर उनमें विकास को तेज किया जा रहा है. अब बिहार को ललचाए हुए लोगों से सतर्क रहना है. महागठबंधन की रग-रग से बिहार का नागरिक वाकिफ है, ये लोग नक्सलियों को खुली छूट देते रहे, देश में तोड़ने और बांटने की वकालत करने वालों पर जब एक्शन लिया गया तो ये लोग उनके साथ खड़े होते हैं. इनका मॉडल बिहार को बीमार और लाचार बनाने का रहा है. बिहार के लोगों को ऐसे लोगों की पहचान कर उनसे दूर रहना होगा.