बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Nov-2019 04:58 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज स्वीकार किया कि वे झारखंड में अपने पुराने मित्र सरयू राय का टिकट कटने से स्तब्ध हैं. हालांकि नीतीश ने फिर कहा कि वे सरयू राय के लिए चुनाव प्रचार करने नहीं जायेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सरयू राय ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करने झारखंड नहीं जायेंगे.
नीतीश ने पुरानी दोस्ती को याद किया
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयू राय उनके पुराने मित्र हैं. हमारे संबंध 40 साल पुराने हैं जब हम दोनों कॉलेज के छात्र थे. नीतीश ने कहा “ हमने सरयू राय को कई बार ऑफर किया कि वे बिहार आकर राजनीति करें लेकिन उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया.“ पत्रकारों ने पूछा कि क्या वे सरयू राय के पक्ष में प्रचार करने झारखंड जायेंगे. नीतीश ने कहा कि वे सरयू राय ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी जदयू के उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करने झारखंड नहीं जा रहे हैं.
गौरतलब है कि झारखंड सरकार में मंत्री रहे सरयू राय का पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया है. इसके बाद वे बागी उम्मीदवार बन कर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गये हैं. सरयू राय को जदयू ने समर्थन देने का एलान किया है. नीतीश कुमार की पार्टी झारखंड में बाकी सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. तीन दिन पहले जदयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह ने रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर एलान किया था कि अगर सरयू राय कहेंगे तो नीतीश कुमार उनके चुनाव प्रचार के लिए जमशेदपुर पूर्वी सीट पर आ सकते हैं. लेकिन नीतीश कुमार ने एक बार फिर इससे इंकार कर दिया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...