तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
03-Oct-2021 07:42 PM
DESK: ड्रग्स केस में गिरफ्तार किये गये आर्यन खान को एक दिन की NCB की रिमांड पर भेज दिया गया है। मुंबई की एक कोर्ट में उनकी पेशी के बाद NCB ने दो दिन का रिमांड मांगा था. कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आर्यन खान समेत तीन अभियुक्तों को एक दिन की रिमांड पर भेजने का फैसला दिया है. कोर्ट में NCB ने दावा किया है कि उसे ड्रग्स सप्लाई को लेकर अहम सुराग मिले हैं. जिसकी छानबीन के लिए समय चाहिये. आर्यन खान बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के बेटे हैं।
हम आपको बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने ड्रग्स केस में अरेस्ट किया है. शनिवार की देर रात आर्यन खान को एक रेव पार्टी से हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को आर्यन के साथ साथ उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद NCB ने तीनों को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया था. आर्यन खान की ओर से मुंबई के मशहूर क्रिमिनल लॉयर सतीश मानशिंदे कोर्ट में पेश हुए. वहीं, बाकी दोनों अभियुक्तों के लिए एक औऱ प्रसिद्ध वकील सरताज ने पैरवी की।
इससे पहले आर्यन और हिरासत में लिये दूसरे अभियुक्तों से NCB ने अपने ऑफिस में लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की. उन सभी के बयान दर्ज किये गये औऱ फिर मेडिकल जाच यहां से आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए जेजे हॉस्पिटल ले जाया गया। टीम उन्हें हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट से अंदर ले गई। मेडिकल टेस्ट के बाद NCB की टीम तीनों को वापस ऑफिस ले गई।
तीनों से ड्रग्स और 1.33 लाख रुपए बरामद
बताया जाता है कि आर्यन, अरबाज और मुनमुन के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस, MDMA की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपए मिले हैं। इस मामले में 2 लड़कियों समेत 5 लोग अब भी हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि ड्रग पैडलर को भी पूछताछ के लिए NCB ऑफिस लाया गया है।