Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी
01-Dec-2021 05:08 PM
NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे और कड़ाई से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों शराबबंदी की समीक्षा की थी। जिसके बाद लगातार कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। नवादा के एक सरकारी स्कूल के शौचालय से पुलिस ने 150 लीटर देसी शराब जब्त किया है।
मामला रजौली के दुलरपुरा गांव की है जहां पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक सरकारी स्कूल के शौचालय से देसी शराब बरामद किया है वही एक बाइक भी जब्त की गयी है। एक धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है जबकि दो शराब के धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
बताया जाता है कि कुछ धंधेबाज सरकारी स्कूल के शौचालय में देसी महुआ शराब की पैंकेजिंग कर रहा था। पुलिस ने एक धंधेबाज को धर दबोचा जिसने पूछताछ के दौरान अपना नाम दीपक कुमार बताया है। वही सिरदला के हेमजा भारत गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद किया है। वही 150 लीटर देसी शराब भी पुलिस ने जब्त किया है। फिलहाल पुलिस फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।