बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Jul-2024 06:05 PM
By First Bihar
MADHEPURA: आप जब भी सरकारी कार्यालय जाते होंगे तो वहां दफ्तर के बाहर बड़े-बड़े बैनर पोस्टर नजर आते होंगे। जिस पर साफ शब्दों में यह संदेश लिखा मिलता होगा कि खुले में पेशाब और शौच नहीं करना चाहिए। जिसका लोग अमल भी करते हैं लेकिन कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं।
मधेपुरा के एक सरकारी कर्मचारी ने यह गलती कर दी। दरअसल मामला मधेपुरा समाहरणालय का है जहां एक सरकारी कर्मचारी को खुले में पेशाब करते खुद डीएम साहब ने देख लिया। खुले में पेशाब करना उक्त कर्मी को महंगा पड़ गया।
जब नंदन कुमार सरकारी आवासीय परिसर में खुले में पेशाब कर रहा था तभी डीएम साहब वहां से गुजर रहे थे। उनकी नजर जब उक्त कर्मी पर गई तब उन्होंने पर्यावरण प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी करते हुए उक्त कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा। अब यदि 24 घंटे के भीतर सरकारी कर्मचारी नंदन कुमार ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नंदन को डीएम की तरफ से जो नोटिस जारी किया गया है वो स्पष्टीकरण पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों को बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले के सामने आने के बाद एक सीख लोगों को मिली है। अब लोग खुले में शौच और पेशाब करने से बच रहे हैं। कुछ कर्मियों का कहना था कि नंदन के जैसा गलती कभी नहीं करेंगे।