पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
03-Aug-2024 07:24 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला इंस्पेक्टर सरकारी क्वार्टर के कमरे में थानेदार के साथ पकड़ी गई है। महिला इंस्पेक्टर थानेदार के साथ कमरे में मौजूद थी, तभी थानेदार की पत्नी अपने बेटे और परिजनों के साथ वहां पहुंच गई और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद जो ड्रामा हुआ उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
दरअसल, पूरा मामला रकाबगंज थाना परिसर का है, जहां स्थित सरकारी आवास में महिला इंस्पेक्टर मुजफ्फरनगर में तैनात थानेदार के साथ पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि रकाबगंज थाने में तैनात शैली राणा का सरकारी आवास थाना परिसर में ही है। शैली राणा अपने आवास में अकेले रहती है। शनिवार की शाम दो महिलाओं के साथ कुछ लोग वहां पहुंच गए और सीधे शैली राणा के आवास पर पहुंच गए।
दोनों महिलाएं और युवक सरकारी आवास के कमरे में पहुंच गए और महिला इंस्पेक्टर को थानेदार के साथ धर दबोचा। दोनों को कमरे से खींचकर बाहर निकाला और युवकों ने पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
थानेदार और महिला इंस्पेक्टर के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। थानेदार की पत्नी को पति के चरित्र पर पहले से शक था। थानेदार ने पत्नी से प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकला था और प्रयागराज जाने के बजाए वह आगरा पहुंच गया। शक होने पर थानेदार की पत्नी भी अपने तीन बेटों के साथ आगरा पहुंच गई और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा।
सरकारी आवास में इंस्पेक्टर के साथ पकड़ी गईं थाना प्रभारी, पीटते-पीटते कमरे से बाहर खींच कर लाए लोग pic.twitter.com/Ce937LRUgL
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 3, 2024