ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- विपक्ष को छोड़िए अब तो...

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- विपक्ष को छोड़िए अब तो BJP के MP और MLA ही उठा रहे सवाल

16-Dec-2020 10:43 AM

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध में तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है. नीतीश सरकार के एक महीना पूरा होने पर तेजस्वी यादव ने हमला करते हुए इसे लुटेरी सरकार बताया है. तेजस्वी ने कहा कि डकैती, झूठ, लूट, छल, प्रपंच और फरेब से बनी सरकार  में अपराधियों और गुंडों का बहार बताया है. तेजस्वी यादव ने फर्स्ट बिहार की खबर के साथ ही साथ कई खबरों को शेयर करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है. 

तेजस्वी यादव नि लिखा कि  डकैती, झूठ, लूट, छल, प्रपंच और फ़रेब से बनी बिहार सरकार को आज एक महीना हो गया है. सरकार में दो उपमुख्यमंत्री और सबसे अधिक मंत्री, विधायक वाली BJP के MP, MLA और मंत्री ही प्रतिदिन अपनी लूटेरी सरकार, CM और पार्टी पर सवाल उठाते है. 

हमारी पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई, कारवाई और रोज़ी-रोटी और स्थाई नौकरी जैसे जनसरोकारी मुद्दों आधारित सकारात्मक राजनीति को कुर्सीवादी लोग कभी नहीं हरा पाएँगे. चोरी की इस नई नवेली सरकार को एक महीना और दे रहे है ताकि वो प्रदेश में फैली रिकॉर्डतोड़  बेरोजगारी को ख़त्म करने, नौजवानों और किसानों की माँगों को पूर्ण करने, प्रशासन के कण-कण में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रदेश के कोने-कोने में व्याप्त बेतहाशा अपराध को क़ाबू करने की दिशा में ठोस कदम उठा सके.

मुख्यमंत्री जी, विपक्ष के तर्कपूर्ण और तथ्यपूर्ण वाजिब सवालों का कभी भी उत्तर नहीं देते क्योंकि उनके जवाब ही नहीं होता. अगर विपक्ष का जवाब देने में आपकी किसी प्रकार की बची-खुची प्रतिष्ठा का क्षरण होता है तो आप अपनी सरकार के सबसे बड़े सहयोगी, उनके मंत्री और जनप्रतिनिधियों की शंकाओं का लोकहित में ही जवाब दे दिजीए.