Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
13-Mar-2020 01:34 PM
BHOPAL : ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों के विद्रोह के बाद संकट में घिरी कमलनाथ सरकार अब विधानसभा में शक्ति परीक्षण को तैयार है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि वह विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं. उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की है.
राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात के दौरान कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सरकार का फ्लोर टेस्ट कराने के लिए तैयार है. आपको बता दें कि राज्यपाल लालजी टंडन मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच अपने घर लखनऊ गए हुए थे और गुरुवार की शाम ही वह वापस भोपाल लौटे हैं. राज्यपाल लालजी टंडन को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक चिट्ठी भी सौंपी है जिसमें फ्लोर टेस्ट कराने को लेकर आग्रह किया गया है.
सियासी जानकार मानते हैं कि 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ चुकी है, लेकिन कांग्रेस अभी भी है दावा कर रही है कि जिन विधायकों ने अपना इस्तीफा दिया है वह भी सरकार के साथ ही खड़े रहेंगे. कमलनाथ का साथ छोड़ने वाले 22 विधायकों में 6 मंत्री भी शामिल थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में इन विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया था. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज राज्यसभा के लिए मध्यप्रदेश से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. कल यानी गुरुवार को भोपाल पहुंचने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया था.