बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
05-Apr-2021 08:01 PM
RANCHI : इस वक्त एक ताजा खबर झारखंड से सामने आ रही है. हेमंत सरकार ने कोरोना काल के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित दस अंचलाधिकारियों का तबादला कर दिया है. राज्य सरकार की ओर से सर्किल अफसर के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.
सोमवार को कोरोना काल के बीच हेमंत सरकार ने झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत दस अंचलाधिकारियों का तबादला कर दिया. राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा है कि कोरोना संक्रमण पर सरकार की पूरी नजर पर है. समय और परिस्थिति के अनुसार सरकार आदेश जारी करेगी. उन्होंने आम लोगों से अपील है कि वह सरकार के कोरोना से जुड़े निर्देशों का सख्ती से पालन करें और वैक्सीन जरूर लगवाएं. संक्रमण को हल्के में न लें.
सीएम ने कहा है कि कोरोना की दूसरा लहर दस्तक दे चुकी है. लोग हल्के में न लें. सरकार और प्रशासन का सहयोग करें. सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें. इस समस्या का समाधान अभी आम लोगों के ही हाथ में है. जिस तरह से संक्रमण के पहले चरण में लोगों ने अपनी सूझबूझ और सहनशीलता का परिचय दिया है उसकी इस समय भी उम्मीद है.
राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक लोहरदगा सदर के अंचल अधिकारी परमेश्वर कुशवाहा को झरिया पाकुड़ के उप निर्वाचन पदाधिकारी, रामप्रवेश को बलियापुर धनबाद का अंचल अधिकारी बनाया गया है. मोहम्मद असलम को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है. रंजन यादव को महागामा का अंचलाधिकारी बनाया गया है.