पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
09-Mar-2024 03:54 PM
By First Bihar
DESK : यूपी सरकार होली पर महिलाओं को एक-एक गैस सिलेंडर फ्री देगी। इससे लगभग 1.75 करोड़ लोगों को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार ने त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसके तहत दीपावली पर एक सिलेंडर फ्री दिया जा चुका है। ऐसे में अब होली पर सरकार दूसरा सिलेंडर दिया जाएगा।
दरअसल, योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था। इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है। रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है।
मालूम हो कि, इस योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलिवरी की गई। द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
इसके तहत 01 जनवरी 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है। इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 131.17 लाख (1.31 करोड़ से ज्यादा) सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर, 2023 को योजना का शुभारंभ करते हुए एक साथ लाखों उज्जवला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि का अतंरण किया था।