TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
14-Feb-2024 09:38 AM
By First Bihar
PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार के औरंगाबाद 15 फरवरी और कैमूर में 16 तारीख को रैली होगी। इनमें आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं को भी न्योता दिया गया है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कैमूर की जनसभा में शामिल होंगे। बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद राहुल और तेजस्वी की साथ में यह पहली जनसभा होगी।
दरअसल, राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचेंगे। उनके झारखंड से कुटुंबा के रास्ते यहां पहुंचने का कार्यक्रम पहले तय था, लेकिन इसमें अब बदलाव किया गया है। वह अब सभास्थल गांधी मैदान में सीधे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां दोपहर एक बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सासाराम चले जाएंगे। अगले दिन 16 फरवरी को उनकी कैमूर जिले के दुर्गावती में भी जनसभा होगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को औरंगाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर महागठबंधन के सभी नेताओं को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेताओं को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
मालूम हो कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी की 16 फरवरी को कैमूर जिले के दुर्गाती प्रखंड स्थित धनीछा में जनसभा होगी। इस रैली में आरजेडी नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि तेजस्वी कैमूर में राहुल की रैली में जाएंगे।
बता दें कि, राहुल गांधी की यात्रा का बिहार में यह दूसरा चरण होगा। पहले चरण में उन्होंने पिछले महीने सीमांचल का दौरा किया था। इस दौरान उनकी पूर्णिया में जनसभा भी हुई थी। राहुल की यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।