सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
07-Jun-2024 08:15 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इसके बाद अब एनडीए की सरकार के गठन से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसदों से मंथन कर रहे हैं। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश एनडीए की बैठक में शामिल होने बुधवार को दिल्ली पहुंचे। इसके बाद नीतीश कुमार ने शुक्रवार सुबह दिल्ली में जेडीयू संसदीय दल की बैठक बुलाई है। दूसरी ओर, चिराग पासवान ने भी अपनी पार्टी लोजपा रामविलास के संसदीय दल की बैठक बुलाई है। चिराग की बैठक में उनके सभी पांच सांसद शामिल हैं।
दरअसल, एनडीए संसदीय दल की बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे बाद संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना जाएगा। इससे पहले एनडीए के विभिन्न घटक दल अपने-अपने सांसदों के साथ अलग से बैठकें करेंगे। जेडीयू और लोजपा रामविलास ने शुक्रवार सुबह 9.30 बजे अपने-अपने सांसदों को बुलाया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिनों से दिल्ली में ही रुके हैं और अपनी पार्टी के नेताओं से लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं। ऐसे में आज जदयू संसदीय बोर्ड की बैठक में रामनाथ ठाकुर, देवेश चंद्र ठाकुर, कोश्लेंद्र कुमार, संजय झा, सुनील कुमार कुशवाहा, ललन सिंह शामिल हैं इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई एनडीए की पहली बैठक में जेडीयू, लोजपा रामविलास समेत सभी दलों ने एनडीए सरकार के गठन के लिए अपना समर्थन दिया। 12 सीटें पाकर किंगमेकर की भूमिका में आई जेडीयू नई सरकार के गठन से पहले मोलभाव की स्थिति में है।
आपको बताते चलें कि,बिहार में एनडीए ने 40 में से 30 सीटों पर इस चुनाव में जीत दर्ज की है। इसमें 12-12 सीटें बीजेपी और जेडीयू के कब्जे में आईं। वहीं, पांच सीटों पर लड़ी चिराग की लोजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की। ऐसे में उनका स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा। बीजेपी नेतृत्व चिराग से बहुत खुश है, लोजपा को केंद्रीय कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।