सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
06-Jun-2024 11:36 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मोदी सरकार शपथ लेने की तैयारी में है। आगामी 8 जन को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरकार गठन से पहले 7 जून को एनडीए की एक अहम बैठक भी बुलाई गई है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की मदद से फिर एक बार मोदी सरकार का रास्ता साफ हो चुका है। ऐसे में आज 6 जून को राजधानी दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक जारी है।
दरअसल, मोदी सरकार 3.0 से पहले भाजपा की आज अहम बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी की यह बैठक जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है। बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के आवास पर अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंच चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि नई सरकार और मंत्रिमंडल पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है।
सहयोगी दलों से बातचीत के लिए बीजेपी के सीनियर नेताओं की जो कमेटी बनाई गई है, उसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल हैं। सहयोगी दलों से बातचीत का एजेंडा क्या हो, उन्हें मंत्रिमंडल में किस अनुपात में जगह दी जाए और निर्दलीय सांसदों को कैसे जगह दी जाए, इन बिन्दुओं पर अहम चर्चा हो रही है।
वहीं, लोकसभा चुनाव में खराब नतीजों के लिए देवेंद्र फडणवीस ने जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बुधवार को अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम अजीत पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को फडणवीस से मिलेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है।